Sahitya Akadmi Award 2020 : At a Glance
Sahitya Akadmi Award 2020 : At a Glance
साहित्य अकादमी पुरस्कार भारत में एक साहित्यिक सम्मान है,जिसे साहित्य अकादमी द्वारा कुल 24 भाषाओं में सर्वोत्कृष्ट साहित्यिक कृति के लिए प्रदान किया जाता है।भारत में ज्ञानपीठ पुरस्कार के बाद यह दूसरा सर्वश्रेष्ठ साहित्यिक पुरस्कार है । पहली बार ये पुरस्कार सन् 1955 में शुरू किया गया । पुरस्कार की स्थापना के समय पुरस्कार राशि पाँच हजार रुपए थी, जिसे 2003 में बढाकर पचास हजार रुपए कर दी गई और अब यह राशि 1 लाख हो गयी । 2020 के लिए साहित्य अकादमी ने 20 भाषाओं में अपने वार्षिक साहित्य अकादमी पुरस्कार की घोषणा की- सात कविता-संग्रह, चार उपन्यास, पांच कहानी-संग्रह, दो नाटक, एक-एक संस्मरण और महाकाव्य के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार घोषित किया गया । हिंदी में कविता संग्रह के लिए (टोकरी में दिगंत : थेरीगाथा 2014 ) साहित्य अकादमी पुरस्कार पाने वाली देश की पहली महिला साहित्यकार अनामिका(मुजफ्फरपुर,बिहार) बनी ।
Sahitya Akadmi Award 2020
लेखक | कृति | शैली | भाषा |
अनामिका | टोकरी में दिगंत : थेरीगाथा-2014 | कविता संग्रह | हिंदी |
अरुंधति सुब्रह्मण्यम | व्हेन गॉड इज ट्रेवलर | कविता संग्रह | अंग्रेजी |
हरीश मीनाश्रु | बनारस डायरी | कविता संग्रह | गुजराती |
आर.एस. भास्कर | युगपरिवर्तनांचो यात्री | कविता संग्रह | कोंकणी |
ईरूंगबम देवेन | मालंगबना करि है | कविता संग्रह | मणिपुरी |
रूपचंद हांसदा | गुर दाक काशा दाक | कविता संग्रह | संथाली |
निखिलेश्वर | अग्निस्वास | कविता संग्रह | तेलुगु |
डॉ. महेशचंद्र शर्मा गौतम | वैशाली | उपन्यास | संस्कृत |
नंदा खरे | उद्या | उपन्यास | मराठी |
इमाइयम | सेल्लाथा पानम | उपन्यास | तमिल |
हुसैन-उल-हक | अमावस में ख्वाब | उपन्यास | उर्दू |
कमलकांत झा | गाछ रुसल अछि | कहानी | मैथिलि |
(स्व) धरणीधर औवारी | गोथेनाय लामायाव गोदान आगान | कहानी | बोडो |
(स्व) हृदय कौल भारती | तिलिस्म-ए-खानाबदोश | कहानी | कश्मीरी |
गुरुदेव सिंह रूपाणा | आम-ख़ास | कहानी | पंजाबी |
अपूर्व कुमार शइकीया | बैंगसता | कहानी | असमिया |
ज्ञान सिंह | बाबा जीतमल | नाटक | डोंगरी |
जेठो लालवानी | जेहाद | नाटक | सिंधी |
एम. वीरप्पा मोइली | बाहुबली अहिमसादिग्विजयम | महाकाव्य | कन्नड़ |
श्री शंकर (मणिशंकर मुखोपाध्याय) | एका एका एकाक्षी | संस्मरण | बांग्ला |

63rd Annual Grammy Awards 2021 : at a glance
Daily Current Affairs !5 March 2021 Hindi & English
Current Affairs
Follow Unchiudaan Facebook Page to get Current Affairs at 07:00 AM everyday. Allow Unchiudaan.in website to send you Notification so that you could get all Update Notification directly to Your Phone via your Browser.
Also share these Helpful Bihar Current Affairs and Daily Current Affairs of 2020 with your Friends and help them Score good Marks in their Competitive Exams.